एक्टर रणवीर सिंह ने अपने 40 वें जन्मदिन के मौके अपनी आने वाली फिल्म धुरंधर का पहला लुक जारी किया। इस टीजर-फर्स्ट लुक वीडियो से ऐसा लग रहा है कि सिंह एक बार फिर अपने अभिनय कौशल से धूम मचाने को तैयार हैं। शनिवार को पहले लुक और प्रोमो ने सोशल मीडिया पर जारी होते ही धूम मचा दी । रणवीर का लुक और स्क्रीन प्रेज़ेंस खूब वाह-वाही बटोर रहा है। इस लुक से उनके अलाउद्दीन खिलजी वाले रोल की याद आ जाती है, जिसमें वो कुछ ऐसे ही खूंखार बने थे। फिल्म इसी साल 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
लंबे बाल, सिगरेट और खौफ: रणवीर का अब तक का सबसे हिंसक किरदार?
प्रोमो में रणवीर सिंह एक खतरनाक और बेधड़क किरदार में दिखते हैं। लंबे बाल, मुंह में सिगरेट, और बिना किसी हिचकिचाहट के खून-खराबा करते हुए दिख रहे है। उनको एक डॉयलाग भी मिला है जिसमें वह बोलते हुए दिख रहे हैं- घायल हूं तभी तो घातक हूं। टीजर को खास बनाता है उसका बैकग्राउंड म्यूजिक, जिसमें रैपर हनुमानकाइंड की आवाज सुनी जा सकती है।
मल्टी-स्टारर कास्ट: संजय दत्त से लेकर आर. माधवन और अक्षय खन्ना तक
रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में कई दिग्गज अभिनेता नजर आएंगे। इस वीडियो में संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना को भी देखा जा सकता है। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर पहले से ही चर्चा में थी। फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म का विषय आतंकवाद के चारों ओर बुना गया है वहीं आर.माधवन का कैरेक्टर सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल से प्रेरित बताया जा रहा है।
सारा अर्जुन की बॉलीवुड में एंट्री, आयु बनीं चर्चा का विषय
फिल्म की प्रमुख महिला किरदार के रूप में तमिल अभिनेत्री सारा अर्जुन को पेश किया गया है। जो इस वक्त 20 वर्ष की हेै। वह इस टीजर में रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती हुई दिख रही है। दोनों एक्टरों के बीच आयु अंतर को लेकर सोशल मीडिया में बहस भी छिड़ गई है। कुछ लोग इस कास्टिंग पर सवाल उठा रहे है वहीं कुछ लोगों को कोई आपत्ति नहीं है।
आदित्य धर की नई पेशकश: ‘उरी’ के बाद अब एक और पावर-पैक्ड कहानी
‘धुरंधर’ का निर्देशन कर रहे आदित्य धर इससे पहले ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म बना चुके हैं। उनकी फिल्मों में देशभक्ति, एक्शन और इमोशन का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है। इस बार उन्होंने जो हिंसात्मक और रॉ दुनिया रची है, वह अब तक के उनके काम से अलग लग रही है।